मालाड मुम्बई : भले ही दुनिया में लालची,
स्वार्थी लोगों की भरमार हो, जो अपने फायदे के लिए लोगों का गला काटने से नहीं चूकते,
ऐसे समय में कभी कभार ईमानदारी की मिसाल भी देखने को मिल जाया करती है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार हाल ही में मुम्बई के
उपनगर मालाड क्षेत्र में जब एक व्यक्ति यात्रा के लिए ऑटो पकड़ा तो उसे सीट के पीछे
एक बैग नज़र आया। जब उसने रिक्शा चालक से पूछा कि यह किसका बैग है तो जवाब मिला, पता
नहीं साहब। फिर उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें लैपटॉप, डायरी और जरूरी कागजात नज़र आया।
उसके बाद डायरी में एक नम्बर मिला जिससे संपर्क साधने पर वह बैग एक फ़िल्म निर्मात्री
करिश्मा शर्मा का निकला जो जल्दबाज़ी में रिक्शा में ही अपना बैग भूल गयी थी।
यह जानकारी मालाड पश्चिम स्थित श्याम बाबा धाम के
प्रचारक अरुण कमल से प्राप्त हुई। उन्होंने आगे बताया कि मैंने करिश्मा शर्मा को फोन
कर ऑफिस बुलाया जहाँ श्याम बाबा धाम के सेवक राजेश मोदी और पूरे स्टाफ के सामने बैग
को सौंपा गया।
अपना खोया हुआ बैग आसानी से पाकर करिश्मा बड़ी खुश
हुई और अरुण कमल का धन्यवाद की साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब श्याम बाबा का प्रताप
है।
-
संतोष
साहू



No comments:
Post a Comment