Monday, 10 February 2020

श्याम बाबा धाम मंदिर का निर्माण कार्य की शुरुआत हुई,

दुनिया के सबसे बड़े श्याम बाबा धाम चनाना मैं माघ शुक्ल पक्ष बारस 6 फरवरी 2020 को मंदिर, मेन गेट, दुकानों का निर्माण 5000 से अधिक लोगों का भंडारा करके निर्माण चालू कर दिया है
यह निर्माण कार्य श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री राजेश मातादीन मोदी श्री शरद श्यामसुन्दर रुइआ की विशाल प्लानिंग से चालू किया गया है
यह निर्माण चालू करने के पहले दिन श्याम बाबा की ग्यारस की रात को श्याम बाबा के भजनों का प्रोग्राम भी रखा गया था
भजन संध्या भंडारा का आयोजन गजराज सिंह धीवा बजरंगलाल  मित्तल जी हैदराबाद ने किया था इस भंडारे में 5000 लोगों ने श्याम बाबा का प्रसाद ग्रहण किया जिसमें बुजुर्ग, महिलाओं जवान बच्चे स्कूलों से छोटे बच्चों ने भारी तादाद में हिस्सा लिया।
भजन गायन 5 फरवरी 2020 को रात को 9:00 बजे से शुरू हो गए सुबह 4:00 बजे आरती के साथ समाप्त हुए. भजन संध्या के मौके पर भजन गायक भवानी स्वामी एंड पार्टी पचलंगी, अनिल  म्यूजिक ग्रुप  खेतड़ी, भजन गायक विनोद लक्खा चिड़ावा, भजन गायक दास महिंद्र निजामपुरिया ने भजन गाकर श्याम भक्तों को श्याम मय कर दिया
मंदिर निर्माण कार्य जयपुर के डायरेक्टर नीरज शर्मा मोहित शर्मा जी की कंपनी केला देवी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर प्राइवेट लिमिटेड जो की सालों से मंदिर निर्माण का काम कर रहे हैं और इन्होंने 100 से ज्यादा मंदिर बनाए हैं और बड़े-बड़े मंदिर बनाने का अनुभव है
नीरज जी ने बताया कि इस मंदिर की नीव को हजारों साल टिकने के हिसाब से बनाएंगे नीव बनाने में कोई भी सीमेंट स्टील का  उपयोग नहीं किया जाएगा और नीव के अंदर बड़ी-बड़ी पत्थरों की शिलाओं के उपयोग करके नीव को भरा जाएगा। पूरे निर्माण कार्य में वास्तु का पूरा ध्यान रखा जाएगा
विपिन चतुर्वेदी जी जिनकी कंपनी . एल. इंटीरियर एक्सटीरियर जयपुर से इन्हें 275 दुकानों का कंस्ट्रक्शन का काम दिया है इन्हें 10 सालों का कंस्ट्रक्शन का इंटीरियर का अनुभव है
श्याम बाबा धाम चनाना में रचा गया इतिहास
सूरजगढ़ से चनाना में पहला प्राचीन निशान चढ़ाया गया तथा पहली आरती की शुरुआत की गयी
रविवार, 26 जनवरी 2020 का दिन चनाना गांव वासियों के साथ साथ सभी श्याम भक्तों के लिए बहुत ही बड़ा दिन रहा। खाटू श्याम बाबा मंदिर के मेले में चढ़ने वाला पहला प्राचीन निशान जो सूरजगढ़ से चढ़ाया जाता है,
 वही प्राचीन निशान बड़े ही धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ चनाना धाम मैं चढ़ाया गया। 26 जनवरी की शाम चनाना धाम में पहली आरती की शुरुआत भी हुई।
सूरजगढ़ से सुबह 9:15 बजे से निशान लेकर पैदल यात्रा शुरू करके श्री नरेश कुमार जी अन्य 10 श्याम भक्तो के साथ पैदल चलते हुए नाचते गाते शाम 5:30 बजे तक चनाना श्याम बाबाधाम पहुंचे सूरजगढ़ का प्राचीन निशान चढ़ाया व् श्याम बाबा की आरती की उस दिन से रोज सुबह शाम रात आरती हो रही है

Monday, 3 February 2020

श्याम बाबा धाम में श्याम भजन व् जागरण समारोह का आयोजन ,श्याम बाबा धाम परिवार ने सभी श्याम भक्तो से निवेदन किया है,सभी श्याम भक्त सहपरिवार पधारे और प्रसाद ग्रहण कर।


  राजस्थान के झुंझुनू जिले के चनाना गांव में ३० एकड़ में बन रहा, श्याम बाबा धाम मंदिर जो बहुत ही विशाल होगा और इसमें देश के ३६ राज्य से ३० लाख सदस्य शामिल होंगे, और है विश्व की सब से बड़ी धार्मिक समिति बनने जा रही है,

श्याम बाबा धाम का पिछले साल मार्च को शिलान्यास हो चूका है
तो वही २५ जनवरी २०२० को श्याम बाबा धाम में श्याम बाबा की पहली आरती की शुरुआत हुई,और २६ जनवरी २०२० को पहला निशान सूरजगढ़ से चढ़या गया जिसको २० श्याम भक्त सूरजगढ़ से चनाना पैदल चलकर निशान लेकर आये थे,
श्याम बाबा धाम की मान्यता पुरे विश्व में है, और पुरे विश्व के भक्तो के लिए चनाना में बन रहे श्याम बाबा धाम में श्री श्याम भजन व् जागरण समारोह का आयोजन किया गया है।जो बुधवार फरवरी २०२० ग्यारस के दिन और गुरुवार फरवरी २०२० बारस के दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है,
जिसमे भवानी स्वामी एंड पार्टी,अनिल म्यूजिक ग्रुप(खेतड़ी), व् पायल डीजे साउंड(चनाना) शामिल होंगे भजन व् जागरण समारोह में ,
तो वही इस समारोह में ,००० लोगो के प्रसाद रूपी भोजन का आयोजन किया गया है,श्याम बाबा धाम परिवार ने सभी श्याम भक्तो से निवेदन किया है,सभी श्याम भक्त सहपरिवार पधारे व् प्रसाद ग्रहण करे। साथ ही श्याम बाबा धाम परिवार ने आवाहन किया है की बाबा के जागरण में जो  भी सहयोग राशि आएगी वह मंदिर निर्माण में लगाई जाएगी।