लेक सिटी उदयपुर के रोहित कोठारी को दिल्ली में वायरस फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो में नेशनल एक्सीलेंस आईकॉन अवार्ड 2019 के लिए सम्मानित किया जाएगा | इस अवॉर्ड शो के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया रोहित कोठारी को यह अवार्ड बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर एवं सेलिब्रिटी मैनेजर एवं आर्टिस्ट प्रमोटर के लिए दिया जाएगा | लेकसिटी के युवा रोहित कोठारी पिछले कई वर्षों से मॉडलिंग एक्टिंग फिल्म टेलीविजन मीडिया के लिए कार्य कर रहे हैं और पिछले दो वर्षों से आर के कास्टिंग कंपनी को चला रहे हैं एवं उदयपुर के कई युवा कलाकारों को इन्होंने बड़ा मंच प्रदान किया है | एवं उदयपुर का नाम रोशन किया है | रोहित कोठारी को इससे पहले कई अवार्ड से नवाजा गए हैं | उन्होंने बताया कि यह अवार्ड के लिए नॉमिनेट होना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं | इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की कई हस्तियों को अवार्ड दिया जाएगा जिसमें उदयपुर के रोहित कोठारी को भी नॉमिनेट किया है |
Friday, 22 November 2019
Thursday, 14 November 2019
उदयपुर की जया मीणा ने मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल में रनर अप का खिताब जीता |
लेकसिटी की युवा मॉडल जया मीणा ने मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में रनर अप का खिताब जीता | इस प्रतियोगिता में जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया | मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 प्रतियोगिता में सभी देशों से जिसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, फिलीपींस, चाइना, सभी देशों के मॉडल ने भाग लिया | अक्षय मार्क ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि उदयपुर शहर की जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया | यह शो Yangon Myanmar में हुआ | जिसमें लेकसिटी की जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व करके टॉप 5 में जगह बनाकर मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में रनर अप का खिताब जीता | लेकसिटी की जया मीणा ने यह खिताब को जीतकर उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन किया उदयपुर वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि उदयपुर की लाडली बेटी जया मीणा ये खिताब जीता | जया मीणा ने बताया कि यह खिताब जितना उनके लिए सपने से कम नहीं है इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने विपक्षी सभी देशों के प्रतिभागी मॉडल को पछाड़कर इस प्रतियोगिता में रनर अप का खिताब जीता | उन्होंने बताया कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं बस जरूरत है तो उन्हें आगे लाने की है | और वह लेकसिटी की हर मॉडल को आगे लाने में हमेशा सपोर्ट करेगी |
Monday, 11 November 2019
Monday, 4 November 2019
उदयपुर की जया मीणा मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |
India Bureau News Udaipur से खास बातचीत में
उदयपुर की युवा
मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया
मीणा ने बताया
कि मिस इंटरनेशनल
क्रिस्टल एंजेल 2019 में भारत
का प्रतिनिधित्व करेंगी
| यह शो Yangon Myanmar मैं
10 नवंबर को होगा
जिसके लिए वह
पहुंच चुकी हैं
एवं 1 से 10 नवंबर
तक ग्रूमिंग सेशन
में भाग लेगी
| इसमें सभी देशों
से मॉडल अपने
देश को प्रतिनिधित्व
करेंगे | जिसमें जया मीणा
भारत का प्रतिनिधित्व
करेगी | उदयपुर के लिए
बड़े गौरव की
बात है की
उदयपुर की युवा
मॉडल मिस इंडिया
क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा
इस प्रतियोगिता में
भारत का प्रतिनिधित्व
करेगी |जया मीणा
ने बताया कि
उन्हें पूरी उम्मीद
है,कि वह
इस खिताब को
जीतकर उदयपुर का
नाम देश दुनिया
में रोशन करेगी
|
Subscribe to:
Comments (Atom)










