राजस्थान के झुंझुनू
जिले के चनाना
गांव में श्याम
बाबा का एक
मंदिर बनाया जा
रहा है। यह
मंदिर श्याम बाबा
धाम के बीच
में बनाया जा
रहा है जिसका
शिलान्यास 9 मार्च 2019 को श्याम
भक्तों द्वारा किया गया।
रोचक बात
यह है कि
शिलान्यास के दौरान
संपूर्ण मंदिर स्थल पर
हेलीकाप्टर से पुष्प
वर्षा भी की
गई। 30 एकड़ में
फैले श्याम बाबा
धाम में दुनिया
का सबसे बड़ा
श्याम बाबा स्मारक
भी बनाया जा
रहा है, जिसकी
ऊंचाई लगभग 80 फुट
होगी। श्याम बाबा
के प्रचार प्रसार
के लिए श्याम
भक्तों द्वारा दुनिया की
सबसे बड़ी धार्मिक
समिति का भी
निर्माण किया जा
रहा है, जिसके
गठन के लिए
51 लोगों की निर्माण
समिति बनाई गई
है.इस समिति
के सदस्यों की
संख्या लगभग 30 लाख होगी।
यह दुनिया का सबसे
बड़ा श्याम बाबा
धाम होगा जिसमें
विशाल आयुर्वेदिक तथा
प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, ध्यान
व योग केंद्र
तथा भक्तों के
आवास से लेकर
सभी सुख सुविधाएं
उपलब्ध होंगी। यहाँ के
आयुर्वेदिक सेंटर में ५
से १० हजार
लोगों के इलाज
की व्यवस्था की
जाएगी. श्याम
बाबा धाम में
2500 कमरों का निर्माण
किया जा रहा
है, धाम के
अंदर घूमने के
लिए बैटरी वाली
गाड़ियों का इंतजाम
भी किया जायेगा
ऐसा अनुमान लगाया
जा रहा है
कि श्याम बाबा
धाम का निर्माण
कार्य 2-3 वर्षों
तक पूरा हो
जाएगा।
- श्याम बाबा धाम
चनाना प्रचार समिति





No comments:
Post a Comment