Saturday, 29 June 2019

''मिर्जा क्रिएशंस'' की फिल्म "कमल" का मुहूर्त



"मिर्ज़ा क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड" की फिल्म "कमल" का मुहूर्त गत दिनों मुंबई, अंधेरी के गोरेगाव स्थित "कृष्णा ऑडियो" रिकॉर्डिंग स्टूडियो में किया गया.

इस फिल्म के लेखक और निर्माता हैं सिकंदर मिर्ज़ा और निर्देशक हैं रेहान खान तथा संगीतकार हैं नवाब-सवाब, साउंड इंजीनियर हैं आमिर शेख और गीतकार हैं नवाब-शवाब-आफ़ताब,

फिल्म "कमल" के मुहूर्त के मौके पर गायक "जावेद अली" की आवाज में एक कव्वाली की रिकॉर्डिंग की गयी,

इस मौके पर इस फिल्म में अभिनय कर रहे अभिनेता अहसान खान, अनस खान, अमान खान, सावेज रिज़वी, और अभिनेत्री दॄष्टी सिंह, ज्योति सहोटा, मुस्कान जैन, चाहत सिंह, आस्था, हरनीत कौर भी मौजूद थे.

फिल्म "कमल" की कव्वाली की रिकॉर्डिंग के मौके पर फिल्म फाइनेंसर ज़ाइद खान, फिल्म बजरंगी भाईजान के असोसिएट प्रोडूसर- राजेश भट भी मौजूद थे.

इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोडूसर हैं सोहराब मिर्ज़ा, फिल्म की कहानी की काफी तारीफ हो रही हैं जो की गांव से शुरू होकर मुंबई मायानगरी के बॉलीवुड से जुड़ जाती हैं ,

हिंदी फीचर फिल्म "कमल" की कहानी नारी उत्पीड़न पर हैं जिसमे पुरानी प्रथा से लेकर आज के नए ज़माने तक नारी जाति पर हो रही ज्यादती को दर्शाया गया हैं.
-अरुण कुमार कमल


No comments:

Post a Comment