लेक सिटी उदयपुर के रोहित कोठारी को दिल्ली में वायरस फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो में नेशनल एक्सीलेंस आईकॉन अवार्ड 2019 के लिए सम्मानित किया जाएगा | इस अवॉर्ड शो के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया रोहित कोठारी को यह अवार्ड बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर एवं सेलिब्रिटी मैनेजर एवं आर्टिस्ट प्रमोटर के लिए दिया जाएगा | लेकसिटी के युवा रोहित कोठारी पिछले कई वर्षों से मॉडलिंग एक्टिंग फिल्म टेलीविजन मीडिया के लिए कार्य कर रहे हैं और पिछले दो वर्षों से आर के कास्टिंग कंपनी को चला रहे हैं एवं उदयपुर के कई युवा कलाकारों को इन्होंने बड़ा मंच प्रदान किया है | एवं उदयपुर का नाम रोशन किया है | रोहित कोठारी को इससे पहले कई अवार्ड से नवाजा गए हैं | उन्होंने बताया कि यह अवार्ड के लिए नॉमिनेट होना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं | इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की कई हस्तियों को अवार्ड दिया जाएगा जिसमें उदयपुर के रोहित कोठारी को भी नॉमिनेट किया है |
Friday, 22 November 2019
Thursday, 14 November 2019
उदयपुर की जया मीणा ने मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल में रनर अप का खिताब जीता |
लेकसिटी की युवा मॉडल जया मीणा ने मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में रनर अप का खिताब जीता | इस प्रतियोगिता में जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया | मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 प्रतियोगिता में सभी देशों से जिसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, फिलीपींस, चाइना, सभी देशों के मॉडल ने भाग लिया | अक्षय मार्क ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि उदयपुर शहर की जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया | यह शो Yangon Myanmar में हुआ | जिसमें लेकसिटी की जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व करके टॉप 5 में जगह बनाकर मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में रनर अप का खिताब जीता | लेकसिटी की जया मीणा ने यह खिताब को जीतकर उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन किया उदयपुर वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि उदयपुर की लाडली बेटी जया मीणा ये खिताब जीता | जया मीणा ने बताया कि यह खिताब जितना उनके लिए सपने से कम नहीं है इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने विपक्षी सभी देशों के प्रतिभागी मॉडल को पछाड़कर इस प्रतियोगिता में रनर अप का खिताब जीता | उन्होंने बताया कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं बस जरूरत है तो उन्हें आगे लाने की है | और वह लेकसिटी की हर मॉडल को आगे लाने में हमेशा सपोर्ट करेगी |
Monday, 11 November 2019
Monday, 4 November 2019
उदयपुर की जया मीणा मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |
India Bureau News Udaipur से खास बातचीत में
उदयपुर की युवा
मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया
मीणा ने बताया
कि मिस इंटरनेशनल
क्रिस्टल एंजेल 2019 में भारत
का प्रतिनिधित्व करेंगी
| यह शो Yangon Myanmar मैं
10 नवंबर को होगा
जिसके लिए वह
पहुंच चुकी हैं
एवं 1 से 10 नवंबर
तक ग्रूमिंग सेशन
में भाग लेगी
| इसमें सभी देशों
से मॉडल अपने
देश को प्रतिनिधित्व
करेंगे | जिसमें जया मीणा
भारत का प्रतिनिधित्व
करेगी | उदयपुर के लिए
बड़े गौरव की
बात है की
उदयपुर की युवा
मॉडल मिस इंडिया
क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा
इस प्रतियोगिता में
भारत का प्रतिनिधित्व
करेगी |जया मीणा
ने बताया कि
उन्हें पूरी उम्मीद
है,कि वह
इस खिताब को
जीतकर उदयपुर का
नाम देश दुनिया
में रोशन करेगी
|
Saturday, 26 October 2019
श्याम बाबा धाम के प्रचारक को ऑटो में मिला अज्ञात बैग
मालाड मुम्बई : भले ही दुनिया में लालची,
स्वार्थी लोगों की भरमार हो, जो अपने फायदे के लिए लोगों का गला काटने से नहीं चूकते,
ऐसे समय में कभी कभार ईमानदारी की मिसाल भी देखने को मिल जाया करती है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार हाल ही में मुम्बई के
उपनगर मालाड क्षेत्र में जब एक व्यक्ति यात्रा के लिए ऑटो पकड़ा तो उसे सीट के पीछे
एक बैग नज़र आया। जब उसने रिक्शा चालक से पूछा कि यह किसका बैग है तो जवाब मिला, पता
नहीं साहब। फिर उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें लैपटॉप, डायरी और जरूरी कागजात नज़र आया।
उसके बाद डायरी में एक नम्बर मिला जिससे संपर्क साधने पर वह बैग एक फ़िल्म निर्मात्री
करिश्मा शर्मा का निकला जो जल्दबाज़ी में रिक्शा में ही अपना बैग भूल गयी थी।
यह जानकारी मालाड पश्चिम स्थित श्याम बाबा धाम के
प्रचारक अरुण कमल से प्राप्त हुई। उन्होंने आगे बताया कि मैंने करिश्मा शर्मा को फोन
कर ऑफिस बुलाया जहाँ श्याम बाबा धाम के सेवक राजेश मोदी और पूरे स्टाफ के सामने बैग
को सौंपा गया।
अपना खोया हुआ बैग आसानी से पाकर करिश्मा बड़ी खुश
हुई और अरुण कमल का धन्यवाद की साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब श्याम बाबा का प्रताप
है।
-
संतोष
साहू
चनाना गांव में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा श्याम बाबा धाम
राजस्थान के झुंझुनू
जिले के चनाना
गांव में श्याम
बाबा का एक
मंदिर बनाया जा
रहा है। यह
मंदिर श्याम बाबा
धाम के बीच
में बनाया जा
रहा है जिसका
शिलान्यास 9 मार्च 2019 को श्याम
भक्तों द्वारा किया गया।
रोचक बात
यह है कि
शिलान्यास के दौरान
संपूर्ण मंदिर स्थल पर
हेलीकाप्टर से पुष्प
वर्षा भी की
गई। 30 एकड़ में
फैले श्याम बाबा
धाम में दुनिया
का सबसे बड़ा
श्याम बाबा स्मारक
भी बनाया जा
रहा है, जिसकी
ऊंचाई लगभग 80 फुट
होगी। श्याम बाबा
के प्रचार प्रसार
के लिए श्याम
भक्तों द्वारा दुनिया की
सबसे बड़ी धार्मिक
समिति का भी
निर्माण किया जा
रहा है, जिसके
गठन के लिए
51 लोगों की निर्माण
समिति बनाई गई
है.इस समिति
के सदस्यों की
संख्या लगभग 30 लाख होगी।
यह दुनिया का सबसे
बड़ा श्याम बाबा
धाम होगा जिसमें
विशाल आयुर्वेदिक तथा
प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, ध्यान
व योग केंद्र
तथा भक्तों के
आवास से लेकर
सभी सुख सुविधाएं
उपलब्ध होंगी। यहाँ के
आयुर्वेदिक सेंटर में ५
से १० हजार
लोगों के इलाज
की व्यवस्था की
जाएगी. श्याम
बाबा धाम में
2500 कमरों का निर्माण
किया जा रहा
है, धाम के
अंदर घूमने के
लिए बैटरी वाली
गाड़ियों का इंतजाम
भी किया जायेगा
ऐसा अनुमान लगाया
जा रहा है
कि श्याम बाबा
धाम का निर्माण
कार्य 2-3 वर्षों
तक पूरा हो
जाएगा।
- श्याम बाबा धाम
चनाना प्रचार समिति
उदयपुर में ULF फेस्टिवल 2019 का आयोजन संपन्न
गत दिनों पिंकसिटी
उदयपुर में ULF फेस्टिवल 2019 का आयोजन धूमधाम से शुरू किया गया.
हमारे प्रतिनिधि रोहित
कोठरी के साथ बातचीत में उदयपुर में परफॉर्म करने आए बॉलीवुड सिंगर ऐश किंग ने बताया
अगर कोई युवा बॉलीवुड लाइन में जाना चाहे तो टैलेंट और लिंक दोनों का होना जरूरी है
| ऐश किंग बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं | ऐश किंग ने कहा की उदयपुर उनके पसंदीदा
शहरों में से एक हैं |
ULF २०१९ के आयोजन
में उदयपुर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | बॉलीवुड सिंगर ऐश किंग ने अपनी प्रस्तुति
दी जिस पर युवाओं ने जमकर डांस किया और झूमे | यह डीजे नाइट इवेंट उदयपुर में खास रूप
से दिवाली पर होता है |
Subscribe to:
Posts (Atom)






















