Showing posts with label India Bureau. Show all posts
Showing posts with label India Bureau. Show all posts

Thursday, 30 January 2020

"आशा रमेश गुप्ता" को श्याम बाबा धाम में विद्याधर नगर कमेटी के चेयरमैन का पदभार मिला


(Ms/Mrs.) "आशा रमेश गुप्ता" ने श्याम बाबा धाम की विद्याधर नगर कमेटी के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है, जिससे सभी श्याम भक्तों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है।

आशा रमेश गुप्ता, जयपुर में आशा की किरण नामक संस्था का संचालन करती हैं और अपनी संस्था के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए मानव समाज की मदद करती हैं। इनकी संस्था सेवा भारती, राधेश्याम परिवार और आशा की /एक/ किरण के माध्यम से कई जरूरतमंदों को सहायता प्राप्त हुई है।

आशा गुप्ता सेवा भारती के माध्यम से दरीद्रनारायण बच्चों की अन्य ज़रूरतें पुरी करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई में सहयोग प्रदान करती हैं। वे उन बच्चों शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराती हैं तथा इनकी संस्था समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी करती हैं तो वही राधेश्याम परिवार मंडल के माध्यम से पदयात्रा जैसे विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन भी करते हैं।

आशा की एक किरण संस्था के माध्यम से प्रतिदिन कई जरूरतमंदों व कैंसर रोगियों को भोजन प्रसादी वितरण,

        रोगियों के इलाज में सहयोग करते हुए कपड़े व कबंल, कन्याओं की शादी में मदद, अंपग व असहाय लोगों को उनकी ज़रूरत अनुसार मदद करती हैं। लोगो की सहायता करने के साथ-साथ इनकी संस्था गर्मीयों में कई स्थानों पर शीतल-जल की व्यवस्था भी कराती है।

        आशा रमेश गुप्ता के श्याम बाबा धाम में जुड़ने पर श्याम बाबा के भक्तो ने उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है, साथ ही सभी लोगो ने उनकी संस्था व उनके द्वारा किये गए सभी कार्यो की खूब की सराहना भी की है।

राजस्थान में स्थित झुंझुनूं जिले के चनाना गांव में,
 अक्षरधाम की तर्ज पर बन रहा "श्याम बाबा धाम" बहुत विशाल होगा। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी श्याम बाबा समिति का निर्माण हो रहा है, जिसमें ३० लाख सदस्य शामिल होंगे।

"श्याम बाबा धाम" बहुत ही विशाल होगा और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक समिति होगी, जिसमे ३० लाख सदस्य शामिल होंगे। यही कारण है कि, लोग  श्याम बाबा धाम के निर्माणकार्य के लिए बढ़चढ़कर दान कर रहे ,

फ़िलहाल आशा रमेश गुप्ता श्याम बाबा धाम से जुड़कर बहुत खुश हैं। आशा रमेश गुप्ता के श्याम बाबा धाम से जुड़ने पर श्याम बाबा धाम परिवार ने आशा रमेश गुप्ता को बधाई दी है।









Monday, 4 November 2019

उदयपुर की जया मीणा मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |


   India Bureau News Udaipur से खास बातचीत में उदयपुर की युवा मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा ने बताया कि मिस इंटरनेशनल क्रिस्टल एंजेल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी | यह शो Yangon Myanmar मैं 10 नवंबर को होगा जिसके लिए वह पहुंच चुकी हैं एवं 1 से 10 नवंबर तक ग्रूमिंग सेशन में भाग लेगी | इसमें सभी देशों से मॉडल अपने देश को प्रतिनिधित्व करेंगे | जिसमें जया मीणा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी | उदयपुर के लिए बड़े गौरव की बात है की उदयपुर की युवा मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |जया मीणा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है,कि वह इस खिताब को जीतकर उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन करेगी |



Saturday, 26 October 2019

चनाना गांव में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा श्याम बाबा धाम


   राजस्थान के झुंझुनू जिले के चनाना गांव में श्याम बाबा का एक मंदिर बनाया जा रहा है। यह मंदिर श्याम बाबा धाम के बीच में बनाया जा रहा है जिसका शिलान्यास 9 मार्च 2019 को श्याम भक्तों द्वारा किया गया।

    रोचक बात यह है कि शिलान्यास के दौरान संपूर्ण मंदिर स्थल पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। 30 एकड़ में फैले श्याम बाबा धाम में दुनिया का सबसे बड़ा श्याम बाबा स्मारक भी बनाया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई लगभग 80 फुट होगी। श्याम बाबा के प्रचार प्रसार के लिए श्याम भक्तों द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक समिति का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसके गठन के लिए 51 लोगों की निर्माण समिति बनाई गई है.इस समिति के सदस्यों की संख्या लगभग 30 लाख होगी।

   यह दुनिया का सबसे बड़ा श्याम बाबा धाम होगा जिसमें विशाल आयुर्वेदिक तथा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, ध्यान व योग केंद्र तथा भक्तों के आवास से लेकर सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहाँ के आयुर्वेदिक सेंटर में ५ से १० हजार लोगों के इलाज की व्यवस्था की जाएगी.  श्याम बाबा धाम में 2500 कमरों का निर्माण किया जा रहा है, धाम के अंदर घूमने के लिए बैटरी वाली गाड़ियों का इंतजाम भी किया जायेगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि श्याम बाबा धाम का निर्माण कार्य   2-3 वर्षों तक पूरा हो जाएगा।

- श्याम बाबा धाम चनाना प्रचार समिति