Showing posts with label Udaipur. Show all posts
Showing posts with label Udaipur. Show all posts

Friday, 22 November 2019

लेकसिटी के रोहित कोठारी को नेशनल एक्सीलेंस आईकॉन अवार्ड 2019 से किया जाएगा सम्मानित |

         
     लेक सिटी उदयपुर के रोहित कोठारी को दिल्ली में वायरस फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो में नेशनल एक्सीलेंस आईकॉन अवार्ड 2019 के लिए सम्मानित किया जाएगा | इस अवॉर्ड शो के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया रोहित कोठारी को यह अवार्ड बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर एवं सेलिब्रिटी मैनेजर एवं आर्टिस्ट प्रमोटर के लिए दिया जाएगा | लेकसिटी के युवा रोहित कोठारी पिछले कई वर्षों से  मॉडलिंग एक्टिंग फिल्म टेलीविजन मीडिया के लिए कार्य कर रहे हैं और पिछले दो वर्षों से आर के कास्टिंग कंपनी को चला रहे हैं एवं उदयपुर के कई युवा कलाकारों को इन्होंने बड़ा मंच प्रदान किया है | एवं उदयपुर का नाम रोशन किया है | रोहित कोठारी  को इससे पहले  कई अवार्ड से नवाजा गए हैं | उन्होंने बताया कि यह अवार्ड के लिए नॉमिनेट होना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं | इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की कई हस्तियों को अवार्ड दिया जाएगा जिसमें उदयपुर के रोहित कोठारी को भी नॉमिनेट किया है |

Monday, 4 November 2019

उदयपुर की जया मीणा मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |


   India Bureau News Udaipur से खास बातचीत में उदयपुर की युवा मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा ने बताया कि मिस इंटरनेशनल क्रिस्टल एंजेल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी | यह शो Yangon Myanmar मैं 10 नवंबर को होगा जिसके लिए वह पहुंच चुकी हैं एवं 1 से 10 नवंबर तक ग्रूमिंग सेशन में भाग लेगी | इसमें सभी देशों से मॉडल अपने देश को प्रतिनिधित्व करेंगे | जिसमें जया मीणा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी | उदयपुर के लिए बड़े गौरव की बात है की उदयपुर की युवा मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |जया मीणा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है,कि वह इस खिताब को जीतकर उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन करेगी |