Friday, 31 January 2020

२६ जनवरी को सूरजगढ़ से पहला निशान चढ़ा खाटू श्याम

अक्षरधाम की तर्ज पर बन रहे "श्याम बाबा धाम" में २० श्याम भक्त २६ जनवरी को सूरजगढ़ से पहला निशान लेकर खाटू श्याम बाबा धाम गए  जहाँ से "श्याम बाबा धाम" में श्याम बाबा की आरती की शुरुआत हुई उल्लेखनीय है कि  "श्याम बाबा धाम" में सबसे बड़ी धार्मिक समिति होगी जिसमे ३० लाख सदस्य शामिल होंगे ।
राजस्थान के झुंझुन जिले के चनाना गांव में बन रहा है "श्याम बाबा धाम" जो की बहुत विशाल होगा। चनाना में बन रहे बहुचर्चित श्याम बाबा धाम में मंदिर के लिए श्याम बाबा के भक्त दान कर रहे है , कोई पैसे देकर कर रहा है तो कोई भक्तो की सुविधाओं की चीज़े दान कर रहा है,
श्याम बाबा के २० भक्त सूरजगढ़ से पहला निशान लेकर आ रहे है , १५ से २० श्याम भक्त २६ जनवरी २०२० को सुबह ८:०० बजे सूरजगढ़ से खाटू श्याम जी को चढ़ने वाला मुख्य निशान लेकर निकले  और २६ जनवरी २०२० को शाम ५:०० बजे तक चनाना श्याम बाबा धाम पहुंचें
श्याम बाबा धाम चनाना में भी पहला निशान सूरजगढ़ को चढ़ाएंगे और इस कार्यक्रम को श्याम बाबा धाम के इतिहास में दर्ज किया जायेगा।
इस मौके पर सभी श्याम बाबा धाम परिवार ने आवाहन किया है की वे श्याम बाबा धाम चनाना में उपस्थ्ति रहे और आने वाले भक्तो का सत्कार करें और शाम ७:०० बजे की आरती धूमधाम से हुई।

निशान खाटू श्याम बाबा 

Thursday, 30 January 2020

"आशा रमेश गुप्ता" को श्याम बाबा धाम में विद्याधर नगर कमेटी के चेयरमैन का पदभार मिला


(Ms/Mrs.) "आशा रमेश गुप्ता" ने श्याम बाबा धाम की विद्याधर नगर कमेटी के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है, जिससे सभी श्याम भक्तों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है।

आशा रमेश गुप्ता, जयपुर में आशा की किरण नामक संस्था का संचालन करती हैं और अपनी संस्था के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए मानव समाज की मदद करती हैं। इनकी संस्था सेवा भारती, राधेश्याम परिवार और आशा की /एक/ किरण के माध्यम से कई जरूरतमंदों को सहायता प्राप्त हुई है।

आशा गुप्ता सेवा भारती के माध्यम से दरीद्रनारायण बच्चों की अन्य ज़रूरतें पुरी करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई में सहयोग प्रदान करती हैं। वे उन बच्चों शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराती हैं तथा इनकी संस्था समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी करती हैं तो वही राधेश्याम परिवार मंडल के माध्यम से पदयात्रा जैसे विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन भी करते हैं।

आशा की एक किरण संस्था के माध्यम से प्रतिदिन कई जरूरतमंदों व कैंसर रोगियों को भोजन प्रसादी वितरण,

        रोगियों के इलाज में सहयोग करते हुए कपड़े व कबंल, कन्याओं की शादी में मदद, अंपग व असहाय लोगों को उनकी ज़रूरत अनुसार मदद करती हैं। लोगो की सहायता करने के साथ-साथ इनकी संस्था गर्मीयों में कई स्थानों पर शीतल-जल की व्यवस्था भी कराती है।

        आशा रमेश गुप्ता के श्याम बाबा धाम में जुड़ने पर श्याम बाबा के भक्तो ने उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है, साथ ही सभी लोगो ने उनकी संस्था व उनके द्वारा किये गए सभी कार्यो की खूब की सराहना भी की है।

राजस्थान में स्थित झुंझुनूं जिले के चनाना गांव में,
 अक्षरधाम की तर्ज पर बन रहा "श्याम बाबा धाम" बहुत विशाल होगा। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी श्याम बाबा समिति का निर्माण हो रहा है, जिसमें ३० लाख सदस्य शामिल होंगे।

"श्याम बाबा धाम" बहुत ही विशाल होगा और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक समिति होगी, जिसमे ३० लाख सदस्य शामिल होंगे। यही कारण है कि, लोग  श्याम बाबा धाम के निर्माणकार्य के लिए बढ़चढ़कर दान कर रहे ,

फ़िलहाल आशा रमेश गुप्ता श्याम बाबा धाम से जुड़कर बहुत खुश हैं। आशा रमेश गुप्ता के श्याम बाबा धाम से जुड़ने पर श्याम बाबा धाम परिवार ने आशा रमेश गुप्ता को बधाई दी है।









Friday, 22 November 2019

लेकसिटी के रोहित कोठारी को नेशनल एक्सीलेंस आईकॉन अवार्ड 2019 से किया जाएगा सम्मानित |

         
     लेक सिटी उदयपुर के रोहित कोठारी को दिल्ली में वायरस फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो में नेशनल एक्सीलेंस आईकॉन अवार्ड 2019 के लिए सम्मानित किया जाएगा | इस अवॉर्ड शो के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया रोहित कोठारी को यह अवार्ड बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर एवं सेलिब्रिटी मैनेजर एवं आर्टिस्ट प्रमोटर के लिए दिया जाएगा | लेकसिटी के युवा रोहित कोठारी पिछले कई वर्षों से  मॉडलिंग एक्टिंग फिल्म टेलीविजन मीडिया के लिए कार्य कर रहे हैं और पिछले दो वर्षों से आर के कास्टिंग कंपनी को चला रहे हैं एवं उदयपुर के कई युवा कलाकारों को इन्होंने बड़ा मंच प्रदान किया है | एवं उदयपुर का नाम रोशन किया है | रोहित कोठारी  को इससे पहले  कई अवार्ड से नवाजा गए हैं | उन्होंने बताया कि यह अवार्ड के लिए नॉमिनेट होना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं | इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की कई हस्तियों को अवार्ड दिया जाएगा जिसमें उदयपुर के रोहित कोठारी को भी नॉमिनेट किया है |

Thursday, 14 November 2019

उदयपुर की जया मीणा ने मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल में रनर अप का खिताब जीता |



         लेकसिटी की युवा मॉडल जया मीणा ने मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में रनर अप का खिताब जीता | इस प्रतियोगिता में जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया | मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 प्रतियोगिता में सभी देशों से जिसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, फिलीपींस, चाइना, सभी देशों के मॉडल ने भाग लिया |  अक्षय मार्क ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि उदयपुर शहर की जया  मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया | यह शो Yangon Myanmar में हुआ | जिसमें लेकसिटी की जया मीणा ने भारत का प्रतिनिधित्व करके टॉप 5 में जगह बनाकर मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में रनर अप का खिताब जीता |  लेकसिटी की जया मीणा ने यह  खिताब को जीतकर उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन किया उदयपुर वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि उदयपुर की लाडली बेटी जया मीणा ये खिताब जीता | जया मीणा ने बताया कि यह खिताब जितना उनके लिए सपने से कम नहीं है इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने विपक्षी सभी देशों के प्रतिभागी मॉडल को पछाड़कर इस प्रतियोगिता में रनर अप का खिताब जीता | उन्होंने बताया कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं बस जरूरत है तो उन्हें आगे लाने की है | और वह लेकसिटी की हर मॉडल को आगे लाने में हमेशा सपोर्ट करेगी |

Monday, 11 November 2019

मालाड मालवणी में ईद उल मिलाद उल नबी की खुशियां मनाई गई.


"चिल्ड्रन्स ड्रीम वर्ल्ड फाउंडेशन" की ओर से मुंबई के मालाड मालवणी में "ईद उल मिलाद उल नबी" की खुशियां मनाई गई.
इस मौके फाउंडेशन की अध्यक्षा - नगमा खान और समाजसेविका शिरीन शेख ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.
इस मौके पर स्थानीय विधयक - असलम शेख सहित भरी तादात में लोग उपस्थित हुए.







Monday, 4 November 2019

उदयपुर की जया मीणा मिस क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |


   India Bureau News Udaipur से खास बातचीत में उदयपुर की युवा मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा ने बताया कि मिस इंटरनेशनल क्रिस्टल एंजेल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी | यह शो Yangon Myanmar मैं 10 नवंबर को होगा जिसके लिए वह पहुंच चुकी हैं एवं 1 से 10 नवंबर तक ग्रूमिंग सेशन में भाग लेगी | इसमें सभी देशों से मॉडल अपने देश को प्रतिनिधित्व करेंगे | जिसमें जया मीणा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी | उदयपुर के लिए बड़े गौरव की बात है की उदयपुर की युवा मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |जया मीणा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है,कि वह इस खिताब को जीतकर उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन करेगी |



Saturday, 26 October 2019

श्याम बाबा धाम के प्रचारक को ऑटो में मिला अज्ञात बैग

मालाड मुम्बई : भले ही दुनिया में लालची, स्वार्थी लोगों की भरमार हो, जो अपने फायदे के लिए लोगों का गला काटने से नहीं चूकते, ऐसे समय में कभी कभार ईमानदारी की मिसाल भी देखने को मिल जाया करती है।

 प्राप्त सूत्रों के अनुसार हाल ही में मुम्बई के उपनगर मालाड क्षेत्र में जब एक व्यक्ति यात्रा के लिए ऑटो पकड़ा तो उसे सीट के पीछे एक बैग नज़र आया। जब उसने रिक्शा चालक से पूछा कि यह किसका बैग है तो जवाब मिला, पता नहीं साहब। फिर उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें लैपटॉप, डायरी और जरूरी कागजात नज़र आया। उसके बाद डायरी में एक नम्बर मिला जिससे संपर्क साधने पर वह बैग एक फ़िल्म निर्मात्री करिश्मा शर्मा का निकला जो जल्दबाज़ी में रिक्शा में ही अपना बैग भूल गयी थी।

 यह जानकारी मालाड पश्चिम स्थित श्याम बाबा धाम के प्रचारक अरुण कमल से प्राप्त हुई। उन्होंने आगे बताया कि मैंने करिश्मा शर्मा को फोन कर ऑफिस बुलाया जहाँ श्याम बाबा धाम के सेवक राजेश मोदी और पूरे स्टाफ के सामने बैग को सौंपा गया।

 अपना खोया हुआ बैग आसानी से पाकर करिश्मा बड़ी खुश हुई और अरुण कमल का धन्यवाद की साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब श्याम बाबा का प्रताप है।
-         संतोष साहू